सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Advocate angry over garbage being thrown in the tehsil premises

Shravasti News: तहसील परिसर में कूड़ा फेंकने से अधिवक्ता नाराज

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 09 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Advocate angry over garbage being thrown in the tehsil premises
ग्राम न्यायालय की चिह्नित भूमि पर फेंका जा रहा कूड़ा। - फोटो : ग्राम न्यायालय की चिह्नित भूमि पर फेंका जा रहा कूड़ा।
विज्ञापन
इकौना। तहसील परिसर से सटी ग्राम न्यायालय के लिए आरक्षित जमीन पर नगर पंचायत इकौना की ओर से कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे अधिवक्ताओं में नाराजगी है।
Trending Videos

अधिवक्ताओं ने एसडीएम से शिकायत कर जल्द से जल्द कूड़ा हटवाने की मांग की है। अधिवक्ता संघ के महामंत्री राजेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन ने कई ट्रॉली कूड़ा ग्राम न्यायालय की जमीन पर फेंक दिया है। कूड़े से दुर्गंध आ रही है और संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा है। इससे अधिवक्ताओं व वादकारियों को परेशानी हो रही है।
अधिवक्ता पटेश्वरी प्रसाद ने बताया कि नगर पंचायत के पास अपना कूड़ा निस्तारण गृह होने के बावजूद वे सड़क किनारे कूड़ा फेंकते हैं। यह स्थिति न्यायिक कार्य में बाधा डाल रही है और पर्यावरण को भी प्रदूषित कर रही है। एसडीएम पीयूष जायसवाल ने कहा कि अधिवक्ताओं की शिकायत के बाद अधिशासी अधिकारी को तत्काल कूड़ा हटवाने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed