{"_id":"69dbe92facc6bdc7490606c4","slug":"commercial-and-five-ten-kg-cylinders-are-missing-shravasti-news-c-104-1-srv1004-119377-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कॉमर्शियल व पांच-दस किलो के सिलिंडर नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कॉमर्शियल व पांच-दस किलो के सिलिंडर नदारद
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
कटरा में एक होटल पर जलती भट्ठी। - संवाद
विज्ञापन
इकौना/गिरंट बजार/वीरपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू सिलिंडर के लिए 45 दिन की बाध्यता व डीएसी नंबर के चलते गैस एजेंसियों पर लगने वाली भीड़ भले कम हो गई है, लेकिन लोगों की दुश्वारियां अब भी जारी हैं। शासन द्वारा पांच किलो के छोटे सिलिंडर की आपूर्ति करने का दावा भी खोखला नजर आ रहा है। चाट-पकौड़ी के ठेला संचालक अब भी लकड़ी की भट्ठियां जला रहे हैं। कॉमर्शियल व 10 किलो के सिलिंडर न मिलने से होटल संचालक भी भट्ठी के भरोसे हैंं।
इकौना के कटरा स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर सन्नाटा देखने को मिला। बस कुछ लोग जिनकी बुकिंग थी, वही सिलिंडर लेने के लिए मौजूद दिखे। एजेंसी पर मौजूद कर्मी शर्मा प्रसाद ने बताया कि लगभग एक महीने से पांच किलो, 10 किलो व 19 किलो का कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं आया है। आने पर उपभोक्ताओं को इसकी आपूर्ति की जाएगी।
हरदत्त नगर गिरंट स्थित अथर्व इंडेन गैस एजेंसी का भी हाल यही दिखा। वहां सिलिंडर होने के बाद भी सन्नाटा देखने को मिला। मैनेजर योगेंद्र कुमार यादव ने बताया कि उनके पास सिर्फ 350 घरेलू सिलिंडर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि 30 सिलिंडर की बुकिंग हुई थी, जिनमें से 20 सिलिंडर उपभोक्ता ले जा चुके हैं। बुकिंग के आधार पर ही उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -
होटल कारोबारी अब भी परेशान
इकौना तहसील क्षेत्र निवासी जायसवाल मिष्ठान भंडार के संचालक राजेश जायसवाल ने बताया कि महीनों से कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिला है। पांच व 10 किलो के सिलिंडर भी नहीं मिल रहे हैं, जिसके चलते लकड़ी व कोयले की भट्ठी जलाई जा रही है। सिलिंडर न मिलने से नुकसान हो रहा है। साहू मिष्ठान भंडार के संचालक गंगेश गुप्ता ने बताया कि अगर 19 किलो के बजाय छोटे सिलिंडर ही मिलने लगें, तो काफी हद तक होटल कारोबारियों की समस्या दूर हो जाए।
-- -- -- -- -- --
सिलिंडर की कोई कमी नहीं
जिले में सिलिंडर की कोई कमी नहीं है, बुकिंग करवाने वालों को सिलिंडर दिया जा रहा है। जिले में होम डिलवरी भी शुरू कर दी गई है। सिलिंडर की आपूर्ति भी लगातार आ रही है। शासन के निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
-दीपक कुमार वार्ष्णेय, जिला पूर्ति अधिकारी
Trending Videos