सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The number of skin diseases started increasing with the heat.

Shravasti News: गर्मी के साथ ही बढ़ने लगी त्वचा रोगियों की संख्या

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 13 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The number of skin diseases started increasing with the heat.
हरदत्तनगर गिरंट पीएचसी में मरीज देखते चिकित्सक। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/वीरपुर/गिरंट बजार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में त्वचा रोगियों की संख्या अधिक रही। हालांकि कुछ स्थानों पर बुखार के मरीज अधिक रहे। चिकित्सकों ने मरीजों को उपचार के साथ ही बचाव के लिए जागरूक किया।
Trending Videos


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्त नगर में डॉ. सालिम मसूद के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 48 मरीज आए। इनमें बुखार के 24, त्वचा रोग के 10, सर्दी-खांसी के 12 व दो मरीज मधुमेह से पीड़ित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 11 मरीज आए। इनमें त्वचा रोग के आठ, बुखार के दो व सर्दी-खांसी का एक मरीज शामिल रहा।

इसी तरह सेमरी तरहर पीएचसी में डॉ. शकील के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 34 मरीज आए। इनमें त्वचा रोग के 12, बुखार के सात, खांसी के तीन, बीपी के चार तथा शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे।

आरोग्य मेले में चिकित्सकों ने लोगों को शरीर व अपने आसपास सफाई रखने की सलाह दी। साथ ही फ्रिज के खाद्य पदार्थों को तुरंत सेवन न करने के की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed