{"_id":"69dbe7ce7e0139d30c05d444","slug":"teachers-will-get-adolescent-girls-vaccinated-shravasti-news-c-104-1-srv1004-119378-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: किशोरियाें को टीके लगवाएंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: किशोरियाें को टीके लगवाएंगे शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्वास्थ्य विभाग की ओर से किशोरियों को कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान से अधिक से अधिक किशोरियों को लाभ मिल सके, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस संबंध में डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालयों में पढ़ने वाली 14 से 15 वर्ष आयु वाली किशोरियों को चिह्नित करने के लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं। चिह्नांकन के बाद संबंधित छात्रा के अभिभावक से संपर्क कर उन्हें टीकाकरण की जानकारी देते हए जागरूक भी किया जाएगा।
इसके बाद अभिभावकों से सहमति पत्र भराया जाएगा। सहमति पत्र देने वाले अभिभावकों की बेटियों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाकर टीका लगवाया जाएगा। इस टीकाकरण के बाद महिलाओं में होने वाले गर्भाशय कैंसर से बचाव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पात्र किशोरियों को निशुल्क टीका लगाया जा रहा है।
Trending Videos