सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Allegations of corruption in the hot-cooked scheme, complaint to the CM

Shravasti News: हाट-कुक्ड योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, सीएम से शिकायत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Allegations of corruption in the hot-cooked scheme, complaint to the CM
विज्ञापन
श्रावस्ती। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (लोजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष ने हॉट-कुक्ड योजना में करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में डीएम के स्तर से गठित जांच कमेटी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है और निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos


आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों के भोजन के लिए सरकार हाट कुक्ड योजना चला रही है। इस योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व अवध क्षेत्र प्रभारी मनोज पाठक ने बताया कि जिले के 926 आंगनबाड़ी केंद्रों पर वर्ष 2018 से योजना का संचालन हो रहा है। योजना के तहत आठ रुपये 50 पैसे की दर से ग्राम प्रधान व आंगनबाड़ी के संयुक्त बैंक खाते में प्रति बच्चे के हिसाब से धनराशि भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सात रुपये बच्चों के गर्म भोजन पकाने की सामग्री पर खर्च होना था, एक रुपये रसोइया और 50 पैसे सहायिका को बतौर पारिश्रमिक मिलना था। योजना के लागू होने के आठ वर्ष बाद भी न तो रसोइयों और न ही सहायिका को पारिश्रमिक दिया गया है। वहीं, योजना के तहत अब तक आया राशन कहां गया, इसकी भी जानकारी नहीं दी जा रही है। मनोज पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed