{"_id":"6a2efbf6e855c2b698035be7","slug":"benefits-of-schemes-must-reach-every-household-minister-in-charge-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120862-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : प्रभारी मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
सोनवा में आयोजित कार्यक्रम में स्टॉल का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर सोनवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को जन कल्याण शिविर लगा। प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, ट्राईसाइकिल और पोषण किट वितरित किए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार हर पात्र व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इन योजनाओं से लोगों की आर्थिक स्थिति सुधर रही है। साथ ही क्षेत्र का विकास भी गति पकड़ रहा है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की। छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। साथ ही मेले में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। साथ ही कहा कि हर घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। इस मौके पर विधायक रामफेरन पांडेय, जिलाध्यक्ष डाॅ. मिश्रीलाल वर्मा, डीएम अन्नपूर्णा गर्ग, एसपी राहुल भाटी, सीडीओ शाहिद अहमद, सीएमओ डॉ. एके सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डाॅ. अमरनाथ यति, डीपीओ मोहम्मद मुमताज, बीएसए आकांक्षा रावत सहित अन्य मौजूद रहे।
लाभार्थियों को मिला लाभ
शिविर में पांच लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड मिले। पांच क्षयरोगियों को पोषण किट प्रदान की गई। एक दिव्यांग लाभार्थी को ट्राईसाइकिल दी गई। एक अन्य लाभार्थी को सुगम्य केन किट मिली। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अशोक पेड़ का पौधरोपण किया।