{"_id":"6a2efa2adfb8742f4108bd26","slug":"fir-registered-against-brother-in-law-for-dowry-harassment-and-molestation-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120859-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: देवर पर दहेज उत्पीड़न व छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: देवर पर दहेज उत्पीड़न व छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तुलसीपुर। मल्हीपुर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के छह लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने देवर व एक अन्य रिश्तेदार पर छेड़छाड़ व ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, पिटाई और नवजात बच्चे की मौत का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने एसपी राहुल भाटी को शिकायती पत्र दिया था। एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए मल्हीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। शुक्रवार को छह लोगों के विरुद्ध घरेलू हिंसा, लज्जा भंग करने और दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।