सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Commuters troubled by the Kauwapur Dip road.

Shravasti News: कौआपुर डिप मार्ग से राहगीर परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 15 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Commuters troubled by the Kauwapur Dip road.
 ​भिनगा-लक्ष्मणपुर मार्ग पर बना डिप।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा-लक्ष्मणपुर मार्ग पर कौआपुर के पास बना डिप मार्ग राहगीरों के लिए मुसीबत है। इस पर सुरक्षा रेलिंग और बाढ़ के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। बारिश में केन नाले के उफान पर आने से कई हादसे हुए हैं, जिनसे जिम्मेदार विभाग सबक नहीं ले रहा है। पिछले वर्ष बृजलाल गौतम तेज बहाव में बह गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई। लक्ष्मणपुर निवासी एक व्यक्ति बाइक समेत बह गया था, जिसे ग्रामीणों ने बचाया। एक युवती भी डिप में फंसकर बहने लगी थी, जिसे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से बचाया। ग्रामीणों ने कई बार रेलिंग लगाने की मांग की है, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इन गांवों का कट जाता है जिला मुख्यालय से संपर्क
केन नाले में उफान आने पर क्षेत्र के कौआपुर, सेमरेपुरवा, बादेपुरवा, पूरेप्रसाद, अयोध्यापुरवा, बकवा, कोड़री, रामनगर, कुंडा, भांतेपुरवा, बूटहर, डोमाई, लोहनिया, मरेला, चयपुरवा, रामप्रसाद पुरवा, किड़ीयावनपुरवा व लक्ष्मणपुर सहित 40 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट जाता है। लोगों ने रास्ता पार करने के लिए पानी का बहाव कम होने का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed