सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bhavya became DM for a day and listened to complaints.

Shravasti News: भाव्या बनी एक दिन की डीएम, सुनी फरियाद

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 07 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bhavya became DM for a day and listened to complaints.
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत महिला सशक्तीकरण के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने नवोदय विद्यालय की छात्रा भाव्या रस्तोगी को एक दिन का डीएम बनाया। इस दौरान उसने फरियादियों की समस्याएं सुनी।
Trending Videos


डीएम ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले की मेधावी छात्राओं को बुलाकर एक दिन के लिए उन्हें उच्च पदों पर रहने का अवसर दिया जाता है, ताकि उन्हें प्रेरणा मिल सके तथा प्रशासन के उच्च पदों पर जाने के लिए उनका मनोबल भी बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नारी के सम्मान से ही देश का गौरव बढ़ेगा। लोगों में लड़का और लड़की के बीच असमानता की जो भावना है, उसे समाप्त करने के लिए जागरूक करना होगा। साथ ही यह बताना होगा कि बेटियां भी बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं, उन्हें बिना भेदभाव के शिक्षित कर आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed