{"_id":"6a2da704baaaa4b0140c8416","slug":"demand-for-bicycles-and-scholarships-for-female-students-shravasti-news-c-104-1-slko1011-120843-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: छात्राओं के लिए साइकिल व वजीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: छात्राओं के लिए साइकिल व वजीफे की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कटरा। महामाया राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडे का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान छात्राओं के लिए साइकिल सुविधा और शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान की मांग की गई। विधायक ने दोनों मांगों पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया।
नोडल उच्च शिक्षा डॉ. धर्मेंद्र गुप्त के संयोजन में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में जिले के तीनों राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य और प्रबुद्धजन शामिल हुए। सभी ने विधायक रामफेरन द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पद सृजन और विषय विस्तार के उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्ध नागरिकों को सम्मानित किया।
इस दौरान सभी प्राचार्यों ने राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के लिए साइकिल सुविधा की मांग की। इस मौके पर विधायक से राजकीय महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान करने का अनुरोध भी किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर ममता पांडेय, डॉ. पूनम सोनकर, डॉ. कौशलेंद्र विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।