फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   District ranked first in removing encroachments.

Shravasti News: अतिक्रमण हटाने में जिला रहा अव्वल

Fri, 17 Jul 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 17 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
District ranked first in removing encroachments.
श्रावस्ती। देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने अतिक्रमण हटाने के लिए किसान चकरोड मुक्त अभियान चलाने का निर्देश दिया था। इस अभियान में श्रावस्ती जिले ने मंडल में पहला स्थान हासिल किया है। आयुक्त ने डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और सीडीओ शाहिद अहमद को पत्र भेजा था। उन्होंने कहा था कि चकरोड ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आवागमन की जीवनरेखा होते हैं। चकरोडों पर अतिक्रमण से किसानों, ग्रामीणों और वरिष्ठ नागरिकों को समस्या होती है। डीएम ने बताया कि 30 जून की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार श्रावस्ती ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिले ने चकरोडों के सीमांकन, अवैध अतिक्रमण हटाने और निर्माण कार्यों में तीनों जिलों को पछाड़ा। यह उपलब्धि जिला प्रशासन की प्रभावी कार्ययोजना, नियमित मॉनिटरिंग और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। आयुक्त ने जिलाधिकारी और सीडीओ के कार्यों की सराहना की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed