{"_id":"6a6b8f4b0298bf8c7a0738b3","slug":"dm-presents-cane-kit-to-visually-impaired-complainant-shravasti-news-c-104-1-srv1004-122020-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दृष्टिबाधित फरियादी को डीएम ने भेंट की केन किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दृष्टिबाधित फरियादी को डीएम ने भेंट की केन किट
Thu, 30 Jul 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
दृष्टि दिव्यांग को केन किट प्रदान करती डीएम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती: कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में बृहस्पतिवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनता दर्शन में गिलौला क्षेत्र के ग्राम ओतिमापुर निवासी दृष्टिबाधित फरियादी रामचन्द्र ने गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की।
इस पर डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को तत्काल बुलाकर पात्रता के अनुसार सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, लकड़ी की छड़ी के सहारे पहुंचे रामचन्द्र को रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से सुगम्य केन किट भी प्रदान की, जिससे उन्हें आवागमन में सुविधा मिल सके। इस दौरान जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।