सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Female leopard stumbles and falls after attacking a young man; dies.

Shravasti News: युवक पर हमले के बाद लड़खड़ाकर गिरी मादा तेंदुआ, मौत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Female leopard stumbles and falls after attacking a young man; dies.
मृत तेंदुए को लेकर जाते वनकर्मी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया-तुलसीपुर मार्ग से बाबा विभूतिनाथ मंदिर जाने वाले रास्ते पर मंगलवार को मादा तेंदुए ने राहगीर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। युवक पर हमला कर भागी मादा तेंदुआ 200 मीटर दूर जाकर लड़खड़ाकर गिर पड़ी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। उसे फंगल इन्फेक्शन होने की आशंका जताई जा रही है। उधर, तेंदुए के हमले में आंख में गंभीर जख्म आने के कारण युवक को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

सिरसिया क्षेत्र के ग्राम कुथनी के मजरा साईंपुरवा निवासी गुलाम (18) मंगलवार को गांव में फेरी लगाकर बुढ़िया का बाल (शुगर कैंडी) बेचने गए थे। दोपहर में वह घर लौट रहे थे। सिरसिया-तुलसीपुर मार्ग स्थित बाबा विभूतिनाथ मंदिर के मुख्यद्वार से मंदिर जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे स्थित बगीचे के पास छिपी मादा तेंदुआ ने गुलाम पर हमला कर दिया। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास मौजूद ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ देखकर मादा तेंदुआ गुलाम को छोड़कर खेत की ओर भागी, लेकिन 200 मीटर दूर जाकर लड़खड़ाकर गिर पड़ी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ना चाहा तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद वन विभाग की टीम उसका शव लेकर पूर्वी सोहेलवा रेंज कार्यालय चली गई। इधर, घायल गुलाम को सिरसिया सीएचसी पहुंचाया गया। वहां, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। भिनगा से उन्हें मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। चिकित्सक डॉ. राहुल शुक्ला ने बताया कि युवक की आंख गंभीर रूप से जख्मी है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मादा तेंदुआ अपने युवावस्था में थी, उसके शरीर पर फंगल इन्फेक्शन मिला है मिला है। इसी वजह से शायद वह हमलावर हुई होगी। सैंपल लेकर जांच के लिए बरेली लैब भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। - गौरव गर्ग, डीएफओ बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed