सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Fever patients increased due to change in weather

Shravasti News: माैसम में बदलाव से बढ़े बुखार के मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 15 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Fever patients increased due to change in weather
हरदत्तनगर गिरंट पीएचसी में मरीज का उपचार करते चिकित्सक।
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। ऐसे में चिकित्सकों ने मरीजों को उपचार के साथ बचाव की सलाह भी दी।
Trending Videos

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी तरहर में डॉ. शकील के नेतृत्व में आयोजित आरोग्य मेले में कुल 28 मरीज आए। इनमें बुखार के 10, सर्दी-खांसी के सात व शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में आयोजित आरोग्य मेले में कुल 21 मरीज आए। इनमें बुखार के 15, सर्दी-खांसी के पांच व त्वचा रोग के एक मरीज शामिल रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्त नगर में डाॅ. सालिम मसूद के नेतृत्व में आयोजित आरोग्य मेले में कुल 45 मरीज आए। इनमें बुखार के 20, त्वचा रोग के 12, सर्दी-खांसी के आठ व शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। कटरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अदिति पटवा के नेतृत्व में आयोजित आरोग्य मेले में कुल 41 मरीज आए। इनमें बुखार के 22, सर्दी-खांसी के नौ व त्वचा रोग के 10 मरीज शामिल रहे। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों को मच्छरों से बचाव करने की सलाह दी।

हरदत्तनगर गिरंट पीएचसी में मरीज का उपचार करते चिकित्सक।

हरदत्तनगर गिरंट पीएचसी में मरीज का उपचार करते चिकित्सक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed