{"_id":"6a53f6a17ae40df5c100d7f6","slug":"high-number-of-patients-with-fever-and-skin-diseases-at-the-health-fair-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121571-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: आरोग्य मेले में बुखार व त्वचा रोग के अधिक रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: आरोग्य मेले में बुखार व त्वचा रोग के अधिक रहे मरीज
Mon, 13 Jul 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
तिलकपुर पीएचसी में इलाज करते चिकित्सक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में मौसम जनित बीमारियों, बुखार और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने मरीजों को उपचार के साथ ही बीमारियों से बचने के उपाय भी बताए।
त्वचा रोग के आए सात मरीज
वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 15 मरीज आए। इनमें से त्वचा रोग के सात, बुखार के चार व चार अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। इसी तरह से तिलकपुर पीएचसी में बुखार के तीन, खांसी के चार, त्वचा रोग के आठ व मधुमेह के दो मरीज आए।
बुखार के 19 मरीज आए
गिरंट बाजार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्त नगर गिरंट में डॉ. सालिम मसूद की अध्यक्षता में 48 मरीज पहुंचे। इनमें 19 बुखार, पांच त्वचा रोग, आठ पेट दर्द और 10 उल्टी दस्त के मरीज शामिल थे। फार्मासिस्ट राजू खान, एलटी अरुण कुमार, सरिता शर्मा और कल्पना सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
91 मरीजों ने कराया पंजीकरण
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिटिहिरिया में डॉ. मुजाहिद रजा की अध्यक्षता में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 91 मरीज आए। इनमें डायरिया के 18, मधुमेह के 16, उच्च रक्तचाप के छह, त्वचा रोग के 19, बुखार के 12 शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। इसी तरह के पीएचसी पड़वलिया में डॉ. जीतेंद्र के नेतृत्व में आरोग्य मेला आयोजित हुआ। यहां कुल 84 मरीज आए, जिनमें त्वचा राेग के चार, मधुमेह के नौ, बीपी के छह, बुखार के 10, गर्भवती महिलाएं चार व शेष अन्य मरीज शामिल रहे।