{"_id":"6a528fb5c423950319041624","slug":"encroachments-removed-from-harbanshpur-intersection-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121557-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: हरबंशपुर चौराहे से हटवाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: हरबंशपुर चौराहे से हटवाया गया अतिक्रमण
Sun, 12 Jul 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर/गिरंट बाजार। जमुनहा क्षेत्र के हरवंशपुर चौराहे पर नबाबगंज-मटेरा मुख्य मार्ग पर शनिवार को प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क की पटरियों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। चौराहे के आसपास कई दुकानदारों ने मुख्य मार्ग की पटरियों पर टीनशेड, चबूतरे व अन्य अस्थायी निर्माण कर अतिक्रमण कर रखा था।
इससे राहगीरों और वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। प्रशासन की इस कार्रवाई से राहगीरों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर नायब तहसीलदार विकास कुमार राय, राजस्व निरीक्षक रामकिसुन, लेखपाल आशुतोष पांडेय, राहुल सिंह, साकेत शर्मा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दयाराम, अवर अभियंता जितेंद्र कुमार तथा हरवंशपुर पुलिस चौकी की पुलिस टीम मौजूद रही।