फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Acute shortage of fertilizer; cooperative societies under lock and key.

Shravasti News: खाद के लाले, समितियों पर लटक रहे ताले

Sun, 12 Jul 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 12 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Acute shortage of fertilizer; cooperative societies under lock and key.
बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लालबोझा दर्वेश गांव में लगा ताला।- संवाद
श्रावस्ती/गिरंट बाजार। साधन सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध होने का तो दावा कागजी साबित हो रहा है। खाद के लिए समितियों पर पहुंचने वाले किसानों को खाली हाथ वापस लौटकर बाजार से महंगी दर पर खाद व उर्वरक खरीदने की परेशानी उठाना पड़ रही है। जमुनहा क्षेत्र के बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों की पड़ताल में अधिकांश समितियों पर ताला पड़ा मिला। जो समितियां खुली भी मिलीं, वहां ई-पॉस मशीन खराब होने के कारण वितरण कार्य बंद मिला।
विज्ञापन

............
सोमवार से बंटेगी खाद
बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति मल्हीपुर खुर्द का ताला तो खुला मिला, लेकिन खाद का वितरण नहीं हो रहा था। सचिव राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने बताया कि ई-पॉस मशीन खराब है। इसलिए वितरण कार्य बाधित है। समिति में 400 बोरी डीएपी आई थी, जिसमें से अब 70 बोरी बची है। 534 बोरी यूरिया का स्टॉक उपलब्ध है। मशीन ठीक कराकर सोमवार से खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

...............
समिति पर लटका मिला ताला
बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति कथरा माफी में ताला लगा मिला। यहां पर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। सचिव केशवराम वर्मा से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो फोन बंद बताता रहा। समिति बंद होने से यहां पर आने वाले किसानों को हताश होकर वापस लौटकर महंगी दर पर निजी दुकानों से यूरिया खरीदने को विवश होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
खराब मिली ई-पॉस मशीन
बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लालबोझा दरबेश गांव में ताला लगा मिला। सचिव सुनील कुमार सिंह ने फोन पर बताया कि ई-पॉस मशीन ठीक नहीं है, इसलिए वह घर चले गए हैं। समिति में 700 बोरी यूरिया उपलब्ध है। मशीन को ठीक कराकर सोमवार को खाद बांटी जाएगी।

.............
किसानों ने बताई आपबीती
जमुनहा क्षेत्र के ग्राम नदईडीह निवासी ननकऊ ने बताया कि वह समिति पर खाद लेने के लिए गए थे, लेकिन पहुंचने पर पता चला कि ई-पॉस मशीन खराब है। ऐसे में उन्हें वापस लौटना पड़ा। अब जब मशीन ठीक होगी तभी खाद मिल सकेगी। ग्राम रघुनाथपुर निवासी सुधांशु ने बताया कि वह समिति पर पहुंचे तो वहां ताला लगा था। उन्हें धान की रोपाई के लिए निजी दुकान से खाद खरीदनी पड़ी है। इसी तरह से लालबोझा दरबेश गांव निवासी शिवचरन ने बताया कि वह जब खाद लेने के लिए गोदाम पर पहुंचे तो वहां ताला बंद मिला। ऐसे में उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed