{"_id":"6a6b8e2a0d53a56c200acd41","slug":"inspector-general-meenu-chaudhary-inspected-the-border-area-shravasti-news-c-104-1-slko1011-122028-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: महानिरीक्षक मीनू चौधरी ने किया सीमा क्षेत्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: महानिरीक्षक मीनू चौधरी ने किया सीमा क्षेत्र का निरीक्षण
Thu, 30 Jul 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
सिरसिया क्षेत्र में पशु चिकित्सा शिविर का निरीक्षण करती एसएसबी महानिरीक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) लखनऊ की महानिरीक्षक मीनू चौधरी ने एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा का दो दिवसीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा व्यवस्था, परिचालन तैयारियों और जवानों के कल्याण से जुड़े कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने भारत-नेपाल सीमा स्थित सुईया बॉर्डर का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों की भी समीक्षा की।
भ्रमण के दौरान उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय लखीमपुर वी. विक्रमण और कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने महानिरीक्षक का स्वागत किया। मीनू चौधरी ने वाहिनी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कमांडेंट ने उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था, सीमा सुरक्षा और नागरिक कल्याण कार्यक्रमों की जानकारी दी।
महानिरीक्षक ने डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी के साथ बैठक कर भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा और अंतर-विभागीय समन्वय पर चर्चा की। सैनिक सम्मेलन में उन्होंने जवानों की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने सुईया सीमा चौकी व सीमा जांच चौकी का निरीक्षण कर जवानों को सतर्कता, अनुशासन और समर्पण के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। साथ ही पशु चिकित्सा शिविर का निरीक्षण कर सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिक शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।