{"_id":"6a57d47cb359147ddb0b90c4","slug":"inspired-women-to-become-skilled-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121659-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: रैली में गूंजी आवाज, बच्चों को भेजें स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: रैली में गूंजी आवाज, बच्चों को भेजें स्कूल
Thu, 16 Jul 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान की रैली निकालते स्कूली बच्चे व शिक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा। प्राथमिक विद्यालय खरगौरा बस्ती में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों व शिक्षकों ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान प्रधानाध्यापक कविता श्रीवास्तव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली के दौरान प्रधानाध्यापक ने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों का भविष्य संवारने के लिए विद्यालयों में अवश्य नामांकन कराना चाहिए। साथ ही उन्हें नियमित विद्यालय भेजना चाहिए। विद्यालय से ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जाती है। उन्होंने कहा कि कक्षा 1 से 8 तक के सभी बच्चों का नामांकन विद्यालय में किया जा रहा है। वहीं, ड्राप आउट बच्चों का भी चिह्नांकन कर उन्हें नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जागरूकता रैली विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करती हुई पुन: विद्यालय परिसर में पहुंची। इस मौके पर शिक्षक दुर्गा शुक्ला, अमित सिसोदिया, मधु श्रीवास्तव, जयप्रकाश द्विवेदी, पंकज मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन