फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The rain clouds gathered and rolled away, yet not a single drop of relief fell.

Shravasti News: उमड़-घुमड़ कर चले गए बदरा, नहीं गिरी राहत की बूंद

Thu, 16 Jul 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 16 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The rain clouds gathered and rolled away, yet not a single drop of relief fell.
​भिनगा में छाए काले बादल।

विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में बादलों की बेरुखी तीसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को आसमान बादलों से घिरा रहा, लेकिन राहत की एक बूंद तक नहीं गिरी। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है और किसान बेचैन हैं। कई किसानों ने डीजल पंप के सहारे धान की रोपाई शुरू कर दी है। वहीं, गरीब किसान अब भी धान की रोपाई के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

बुधवार सुबह से लेकर शाम तक आसमान बादलों से घिरा रहा और शाम को तेज बारिश की संभावना बनी। बावजूद इसके घने बादल बिना बरसे ही लौट गए। गिलौला निवासी किसान मनोहर लाल, आयुष तिवारी, रंजीत वर्मा, पीयूष गर्ग आदि ने बताया कि बारिश न होने से महंगे डीजल पंप का सहारा लेना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि उन्होंने खेत की सिंचाई कर धान की रोपाई करवा दी है, लेकिन अगर बारिश नहीं हुई तो धान में फिर से सिंचाई करनी पड़ेगी। इससे कृषि लागत बढ़ने के साथ-साथ उपज भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed