सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Mark sheets distributed in Council schools

Shravasti News: परिषदीय विद्यालयों में वितरित किए गए अंकपत्र

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 31 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Mark sheets distributed in Council schools
जूनियर हाईस्कूल ​भिनगा में अंकपत्र वितरित करते प्रधानाचार्य।
विज्ञापन

Trending Videos
श्रावस्ती। परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को अंकपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही कुछ विद्यालयों में वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह का भी आयोजन हुआ।
भिनगा स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में सोमवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक अशोक पाठक ने विद्यार्थियों को अंकपत्र का वितरण किया। इस दौरान खेल प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। इस मौके पर एकता सिंह, अनीता यादव व पवन कुमार यादव आदि मौजूद रहे। इसी तरह सिरसिया क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर कलां स्थित संगीतालय में भी वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों को अंकपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय रनियापुर के रामदीन राणा, उच्च प्राथमिक विद्यालय भचकाही के प्रताप नारायण व रामसुंदर राणा के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर अयोध्या प्रसाद राना, राम करतार राणा, जनार्दन प्रसाद यादव, आदित्य मिश्रा, विश्वनाथ शुक्ल, अवनीश सिंह, संतोष सोनी, अमित कुमार, सुनील दत्त शुक्ल, गंगाराम यादव, ईश्वर दीन चौधरी व कर्मवीर राणा आदि मौजूद रहे।

विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित



तुलसीपुर। जमुनहा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नेवादा जमादार में सोमवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा एक से आठ तक के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष पूनम, प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार भार्गव, विजय सहाय, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed