सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Raid Uncovers Illegal Sale of Petrol from Kiosk

Shravasti News: छापा मारकर गुमटी से पेट्रोल की बिक्री पकड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 31 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Raid Uncovers Illegal Sale of Petrol from Kiosk
डिब्बे में रखकर पेट्रोल बेंचने पर छापामारी करते पूर्ति निरीक्षक
विज्ञापन

Trending Videos
श्रावस्ती/गिरंट बाजार। अफवाहों के चलते उत्पन्न हुई पेट्रोल-डीजल की समस्या शहरी क्षेत्र में धीरे-धीरे खत्म होने के कगार पर है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में मुनाफाखोर सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को पूर्ति निरीक्षक श्यामनाथ ने पान की गुमटी में पेट्रोल की बिक्री करते पकड़ा। पूछताछ में दुकान संचालक ने इंडियन ऑयल लालूपुरवा स्थित पंप से पेट्रोल खरीदकर लाने की बात बताई। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि दुकान संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि डीएम ने किसानों को पांच लीटर तक डीजल पिपिया में देने का निर्देश दिया था, ताकि किसानों को दिक्कत न हो। बोतल व पिपिया में पेट्रोल देना काफी पहले से मना है। प्रस्तुत है एक रिपोर्ट...


डीजल खत्म होने से भटकते रहे किसान

बहराइच-जमुनहा मार्ग स्थित खान फिलिंग स्टेशन पर सोमवार को सन्नाटा दिखा। जानकारी करने पर पंप कर्मी ने बताया कि पेट्रोल तो है, लेकिन डीजल खत्म हो गया है। शाम तक आएगा। डीजल खत्म होने से किसानों को भटकते देखा गया। गिरंट निवासी श्यामू ने बताया कि बरसीम की सिंचाई के लिए तीन लीटर डीजल चाहिए, लेकिन नहीं मिला। वहीं पिकअप चालक दुर्गेश ने बताया कि डीजल न होने से अब दूसशे पंप पर जाना पड़ेगा, इससे लागत बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


..............
पिपिया में पेट्रोल देते दिखे कर्मी

बदला-नानपारा मार्ग स्थित इंडियन ऑयल के लालू पेट्रोल पंप पर कर्मी पिपिया में पेट्रोल वितरित करते दिखे। ऐसा तब है, जब कई टंकियों पर पेट्रोल के लिए बाइक सवार लाइन लगा रहे हैं। राहगीरों ने बताया कि पंप संचालक से सांठगांठ कर मुनाफाखोरी के लिए पिपिया में धड़ल्ले से पेट्रोल दिया जा रहा है, जिसे पेट्रोल लेने वाले 130 से 150 रुपये तक बेचते हैं।



पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं
जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है, पंपों पर भीड़ भी खत्म हो गई है। अगर कहीं पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी या कालाबाजारी होती मिली, तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। पूर्ति विभाग की टीमें लगातार भ्रमणशील रहकर जांच कर रही हैं।
-दीपक कुमार, डीएसओ

डिब्बे में रखकर पेट्रोल बेंचने पर छापामारी करते पूर्ति निरीक्षक

डिब्बे में रखकर पेट्रोल बेंचने पर छापामारी करते पूर्ति निरीक्षक

डिब्बे में रखकर पेट्रोल बेंचने पर छापामारी करते पूर्ति निरीक्षक

डिब्बे में रखकर पेट्रोल बेंचने पर छापामारी करते पूर्ति निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed