{"_id":"69cac1fe7bccab028d072a3c","slug":"information-was-provided-on-protection-against-heatwaves-fires-and-floods-shravasti-news-c-104-1-slko1011-119044-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: हीटवेव, अग्निकांड व बाढ़ से बचाव की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: हीटवेव, अग्निकांड व बाढ़ से बचाव की जानकारी दी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आपदा मित्रों के साथ बैठक करते डीएम।-
विज्ञापन
Trending Videos
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आपदा मित्रों की रिफ्रेशमेंट ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। ट्रेनिंग की अध्यक्षता डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने की।
डीएम ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। ट्रेनिंग का संचालन एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा व आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने किया । कार्यक्रम के दौरान डीएम ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा मित्रों को दोबारा प्रशिक्षित कर संभावित अग्निकांड, हीटवेव, बाढ़ के दौरान डूबने से होने वाली मौत आदि से बचाव के प्रति तैयार करना है।
प्रशिक्षण के बाद सभी आपदा मित्र अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को प्रशिक्षण संबंधी जानकारी देंगे। इससे आपदा का जोखिम कम रहेगा और कम से कम नुकसान होगा। एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि रिफ्रेशमेंट ट्रेनिंग से आपदा मित्रों की दक्षता में वृद्धि होगी।
प्रशिक्षण के दौरान आपदा मित्रों को प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी, अग्निकांड से बचाव की जानकारी, बाढ़ से बचाव व डूबने वाले युवकों को सुरक्षित बचाने की जानकारी दी गई। इस दौरान पेशकार यादव, विवेक श्रीवास्तव व शिवकुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।