{"_id":"6a4bfa6c3c570d020b0db086","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121406-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Tue, 07 Jul 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। इकौना-सेमरी मार्ग पर ग्राम अंधरपुरवा के निकट रविवार देर शाम एक बाइक व अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई। इसमें घायल युवक को लोगों ने जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
इकौना क्षेत्र के ग्राम महरौली निवासी राजकिशोर आर्या (30) रविवार को बाइक से भिनगा की ओर आ रहे थे। इकौना-सेमरी मार्ग पर ग्राम अंधरपुरवा के निकट सामने से आ रहे किसी वाहन से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में राजकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायल को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची भिनगा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राहगीरों ने बताया कि राजकिशोर ने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था। अगर वह हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।