{"_id":"6a4bfb110a89307b53042909","slug":"no-rain-for-three-days-following-the-alert-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121425-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अलर्ट के बाद तीन दिन से नहीं हो रही बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अलर्ट के बाद तीन दिन से नहीं हो रही बारिश
Tue, 07 Jul 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। मौसम विभाग द्वारा लगातार बारिश के अलर्ट जारी होने के बावजूद तराई क्षेत्र तीन दिन से पानी की बूंद के लिए तरस रहा है। आसमान में बादल रोज घुमड़ रहे हैं, पर बिना बरसे ही लौट रहे हैं। इसके चलते क्षेत्र में उमस भरी गर्मी का दौर बदस्तूर जारी है। सोमवार को दिन भर तराईवासी उमस से बेहाल रहे। सोमवार सुबह तेज धूप के साथ हुई, जिससे उमस बढ़ गई। दोपहर में तराई का तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भिनगा निवासी आशीष कुमार, मनोज कुमार और राहुल मिश्रा ने बताया कि मौसम विभाग ने बारिश व आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इसके बावजूद तराई अभी भी सूखी है।
विज्ञापन