फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Narrated story of Dwadash Jyotirling and Nandi birth anniversary

Shravasti News: द्वादश ज्योतिर्लिंग व नंदी जन्मोत्सव की सुनाई कथा

Thu, 13 Aug 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 13 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Narrated story of Dwadash Jyotirling and Nandi birth anniversary
 ​भिनगा के एक मैरिज लॉन में आयोजित कथा में आरती करते यजमान
श्रावस्ती। दीप वाटिका मैरिज लॉन भिनगा में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा का वर्णन किया गया। पंचवटी श्री सीताराम आश्रम के संत रविशंकर गुरुभाई ने नंदी महाराज के जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया। प्रवाचक संत रविशंकर महाराज ने बताया कि द्वादश ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के दिव्य स्वरूप हैं। इनके दर्शन, पूजन और स्मरण से मनुष्य के पापों का नाश होता है। इससे जीवन में सुख-शांति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग खुलता है। उन्होंने नंदी महाराज को निष्ठा, धैर्य और अटल समर्पण का प्रतीक बताया। नंदी केवल शिव के वाहन नहीं, बल्कि आदर्श भक्त और सेवा के प्रतीक भी हैं। कथा के बाद नंदी जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed