फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Five people acquitted of sex trafficking charges.

Shravasti News: देह व्यापार के आरोप से पांच लोग दोष मुक्त

Thu, 13 Aug 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 13 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Five people acquitted of sex trafficking charges.
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के चौधरीपुरवा निवासी मनोज पाठक, सोनी पाठक, किंजल, पिंकी व मनीष वर्मा को मंगलवार को सुनवाई के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश चंद ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के आरोप से संदेह का लाभ देते हुए दोष मुक्त कर दिया। सभी पहले से ही जमानत पर थे। पांचों के खिलाफ वर्ष 2020 में दुष्कर्म के एक प्राथमिकी की विवेचना के दौरान तत्कालीन विवेचक उपनिरीक्षक सत्यदेव प्रसाद ने अनैतिक देह व्यापार की प्राथमिकी दर्ज की थी। लगभग छह साल चली सुनवाई के बाद मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश चंद ने सभी को दोष मुक्त किया। सुनवाई के दौरान सभी गवाह अपने बयान से मुकर गए। वहीं, आरोपियों का देह व्यापार से परिवार का भरण-पोषण होना साबित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed