{"_id":"6a7cc17a378126063b07b4a5","slug":"trouble-mounts-for-the-eo-urban-development-minister-orders-an-inquiry-shravasti-news-c-104-1-slko1011-122361-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ईओ की बढ़ी मुश्किलें, नगर विकास मंत्री ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ईओ की बढ़ी मुश्किलें, नगर विकास मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Thu, 13 Aug 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
बारिश के दौरान गिरी मुंडा शिवाला की दीवार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा की ईओ डॉ. अनीता शुक्ला की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने ठेकेदार राना प्रताप सिंह की निविदा में मनमानी के आरोप पर छह करोड़ रुपये की निविदा रद्द की थी। अब भाजपा नामित सभासद अश्विनी मौर्य की शिकायत पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं। संयुक्त सचिव केबीएल श्रीवास्तव ने डीएम को पत्र भेजा है। पत्र में अश्विनी मौर्य की नौ सूत्री शिकायत की बिंदुवार जांच करने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट तीन सप्ताह के भीतर देने का निर्देश दिया गया है। पहले जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी जांच के आदेश दिए थे। अब नगर विकास मंत्री एके शर्मा के आदेश के बाद जिले में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
निविदा में हेरफेर व शिवाला के सुंदरीकरण में भ्रष्टाचार
सभासद मौर्य ने ऑनलाइन और ऑफलाइन निविदाओं में व्यापक हेरफेर का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि निविदाओं का प्रचार प्रसार रोकने के लिए दूसरे संस्करणों में निविदाएं निकलवाई जाती हैं। वंदन योजना के तहत चार करोड़ रुपये के मुंडा शिवाला सुंदरीकरण में भी भ्रष्टाचार का आरोप है। बनवाई गई दीवार पहली ही बारिश में धराशायी हो गई थी। जिला चिकित्सालय के पास अंबेडकर पार्क में मानकों का पालन नहीं हुआ।
सामग्री खरीद व निर्माण में भ्रष्टाचार
सभासद अश्विनी मौर्य ने विभिन्न सामग्रियों की खरीद में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। 15वें वित्त से खरीदी गई कूड़ेदान मानक विहीन पाई गई हैं। 2014 में बिना सक्षम अधिकारी के सत्यापन के लाखों की स्ट्रीट लाइटें खरीदी गईं। एक लाख रुपये से कम के काम दिखाकर फर्जी कोटेशन से रुपये निकालने का आरोप है। पानी का कूलर, पानी टंकी और सबमर्सिबल पंप में घटिया मशीनें लगाने का भी आरोप है। जूनियर हाईस्कूल के बाउंड्रीवॉल, आरसीसी और नाली निर्माण में भी भ्रष्टाचार की बात कही गई है। सभासद ने इन सभी मामलों की जांच की मांग की है। उन्होंने छावनी कुआं मोहल्ले में एक बीघा शौचालय की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। ईओ की मूक सहमति से पक्के और प्रधानमंत्री आवास बनवाने का आरोप है।