फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Power supply in the city area remained disrupted for seven hours during the night.

Shravasti News: रात में सात घंटे बाधित रही नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति

Thu, 13 Aug 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 13 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Power supply in the city area remained disrupted for seven hours during the night.
श्रावस्ती। भिनगा नगर क्षेत्र में मंगलवार देर शाम सात बजे से ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को गर्मी में रात बितानी पड़ी। हालांकि, रात में कड़ी मेहनत कर विभाग के कर्मियों ने रात करीब तीन बजे आपूर्ति बहाल करा दी। नगर पालिका प्रशासन की ओर से मंगलवार रात सिविल लाइन रोड़ पर जेसीबी से सफाई कराई जा रही थी। इसी दौरान 33 हजार केवीए की एचटी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे केशवपुर सहित नगर के अन्य मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभाग के कर्मियों ने लाइन को 11 हजार की एचटी लाइन पर मोहल्लों के कनेक्शन को जैसे ही ट्रांसफर किया तो रोडवेज बस अड्डे के निकट केबल जलने लगी किसी तरह से कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद खैरी मोड़ पर लगे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति पुन: बाधित हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिशाषी अभियंता विद्युत राजनरायण ने बताया कि कर्मियों ने कड़ी मेहनत कर रात में तीन बजे आपूर्ति बहाल करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed