सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Night blood survey for filariasis eradication begins today

Shravasti News: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए रात में रक्त सर्वे आज से शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 09 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Night blood survey for filariasis eradication begins today
सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित प्र​शिक्षण में मौजूद कर्मी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सोमवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण आयोजित हुआ। सीएमओ ने लैब टेक्नीशियनों को नमूना संग्रहण और जांच प्रक्रिया की जानकारी दी। नौ से 17 जून तक नाइट ब्लड सर्वे (एनबीएस) कराया जाएगा। सीएमओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सर्वे चार विकास खंडों के 12 चयनित गांवों में होगा। प्रत्येक ब्लॉक से तीन गांवों का चयन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर रक्त के नमूने लेंगी। यह सर्वे रात 10 बजे से दो बजे तक चलेगा। डॉ. उदयनाथ ने बताया कि फाइलेरिया के सूक्ष्म परजीवी (माइक्रोफाइलेरिया) रात में सतही रक्त प्रवाह में सक्रिय होते हैं। इसी कारण रक्त नमूने रात में लिए जाते हैं।
Trending Videos

इकौना ब्लॉक के मदरा, कैलाशपुर और कंजरवा गांव, हरिहरपुर रानी के भंगहा, कोकल और पटना खरगौरा गांव, सिरसिया के भगवानपुर, चिल्हरिया और पड़वालिया गांव चुने गए हैं। जमुना ब्लॉक के शिकारीचौड़ा, हरिहरपुर और बंधनी गांव में भी नमूने लिए जाएंगे। सर्वे परिणामों से फाइलेरिया रोधी दवा वितरण को प्राथमिकता मिलेगी। इस मौके पर एआरओ सुरेश यादव, डीसीपीएम राकेश गुप्ता, एसएलटी दिलीप कुमार मिश्रा, मलेरिया इंस्पेक्टर शालिनी त्रिपाठी, एसएफडब्लू अमित कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed