{"_id":"6a270ef8c2d5d19e140cf5c5","slug":"two-meritorious-children-from-police-families-honoured-shravasti-news-c-104-1-slko1011-120700-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पुलिस परिवार के दो मेधावी बच्चे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पुलिस परिवार के दो मेधावी बच्चे सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते एसपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
श्रावस्ती। पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी की ओर से सोमवार को बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले पुलिस परिवार के छात्रों को सम्मानित किया गया। एसपी कार्यालय में आयोजित समारोह में एसपी राहुल भाटी ने मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह के बेटे हर्ष सिंह व न्यायालय सुरक्षा प्रभारी नीशू तोमर के बेटे रक्षित तोमर को सम्मानित किया। दोनों को वामा सारथी मुख्यालय लखनऊ द्वारा जारी प्रशस्तिपत्र, प्रोत्साहन किट बैग, कैप व टीशर्ट भेंट की गई। कार्यक्रम में एसपी ने कहा कि इन मेधावियों से सभी छात्र-छात्राओं को प्रेरणा लेकर बेहतर अंक लाने का प्रयास करना चाहिए।