{"_id":"69e14b3ad7a4409889078743","slug":"no-diesel-boards-hung-at-13-petrol-pumps-in-the-district-shravasti-news-c-104-1-srv1004-119484-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जिले के 13 पेट्रोल पंपों पर टंगा डीजल नहीं का बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जिले के 13 पेट्रोल पंपों पर टंगा डीजल नहीं का बोर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
दिव्यंम पेट्रोल पंप पर डीजल न होने से बंद नाजिल।
- फोटो : दिव्यंम पेट्रोल पंप पर डीजल न होने से बंद नाजिल।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में 50 पेट्रोल पंपों में से 13 पेट्रोल पंप ऐसे हैं जहां पर डीजल नहीं का बोर्ड टांग दिया गया है। वहीं जहां पर डीजल है भी तो वहां लोगों की भीड़ लगी हुई है। साथ ही वाहनों की लाइन लगी है और डिब्बों में तेल लेने के लिए लोग घंटों कतार में खड़े होने को मजबूर हैं। ऐसे में किसानो के सामने फसलों की मड़ाई व कटाई का संकट पैदा हो गया है।
सुबह से कतार में लगकर मिला 500 का डीजल
भिनगा स्थित सतीश फ्यूल सेंटर पर डीजल तो है, लेकिन डीजल लेने वालों की भीड़ भी अधिक है। ऐसे में लोगों को घंटों कतार में लगकर डीजल लेना पड़ रहा है। चहलवा निवासी सुखबिंदर सिंह ने बताया कि वह सुबह से ही कतार में लगे हैं, तब जाकर 500 रुपये का डीजल मिला है। इतने डीजल से न तो कंबाइन मशीन चल सकती है और न ही ट्रैक्टर से मड़ाई ही कर सकते हैं। त्रिलोकी ने बताया कि वह कल शाम को डीजल लेने के लिए आए थे लेकिन डीजल नहीं मिला तो सुबह फिर से आना पड़ा है।
दो दिन से नहीं है डीजल
भिनगा स्थित दिव्याम पेट्रोल पंप में बीते दो दिनों से डीजल नहीं है। इससे यहां पर आने वाले लोगों को खाली हाथ ही लौटना पड़ता है। पंप कर्मियों ने बताया कि पेट्रोल की आपूर्ति हो रही है, लेकिन डीजल नहीं आ रहा है। इसलिए लोगों को वापस लौटाना पड़ रहा है। डीजल टैंकर आने के बाद पुन: लोगों को तेल मिल सकेगा।
बैरीकेडिंग लगाकर बंद किया गया पंप
गिलौला स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर न तो डीजल है और न ही पेट्रोल। ऐसे में पंप को बैरीकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। वाहनों को लेकर तेल भराने की उम्मीद में आने वाले लोगों को खाली ही लौटना पड़ रहा है। पंप मैनेजर अरुण कुमार सिंह ने बताया की तीन दिन से न तो डीजल है औ न ही पेट्रोल है। डिपो से काफी प्रयास के बाद भी तेल जारी नहीं हो सका है।
तेल के अभाव में पंप पर पसरा सन्नाटा
गिलौला क्षेत्र के भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर भी डीजल व पेट्रोल न होने से पंप पर सन्नाटा पसारा है। इससे क्षेत्र के लोगों को तेल के लिए अन्य पेट्रोल पंपों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि फसलों को किस तरह से समेटे इसका रास्ता उन्हें नहीं सूझ रहा है। ऐसे में किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
तेल डिपो में दो दिन किन्हीं कारणों से अवकाश हो जाने के कारण डीजल व पेट्रोल के टैंकर नहीं भेजे जा सके हैं। दूसरी ओर मांग अधिक होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। देर रात तक टैंकर पेट्रोल पंपों पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद पुन: स्थिति सामान्य हो जाएगी। - दीपक कुमार वार्ष्णेय, जिला पूर्ति अधिकारी
Trending Videos