सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Vehicle collides with bus, youth dies, one injured

Shravasti News: बस से टकराई बाहक, युवक की मौत, एक घायल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Vehicle collides with bus, youth dies, one injured
जिला चिकित्सालय परिसर में बिलखते परिजन। - फोटो : जिला चिकित्सालय परिसर में बिलखते परिजन।
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिलौला। गिलौला क्षेत्र के ग्राम परेवपुर के निकट बुधवार रात ट्रक को ओवरटेक करते समय बस से बाइक टकरा जाने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल युवक को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरहिया निवासी अखिलेश कश्याप (21) व संदीप कुमार (20) बाइक से वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम अशोका डीह आए थे। यहां से रात में लौटते समय बौद्ध परिपथ पर ग्राम परेवपुर के निकट सामने जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगे। इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस से बाइक की टक्कर हो गई। इससे दोनों घायल हो गए।
Trending Videos

मौके पर पहुंची गिलौला पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से गिलौला सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, संदीप की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता उमेश चंद्र ने बताया कि अखिलेश का 21 अप्रैल को विवाह होना था। घटना से विवाह की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। थानाध्यक्ष गिलौला आशीष कुमार ने बताया कि दुर्घटना करने वाली बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है। हालांकि चालक मौके से भाग गया है। पिता की तहरीर में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed