{"_id":"69d6a7ce376af63e41077ce1","slug":"no-gps-no-cameras-childrens-safety-at-stake-shravasti-news-c-104-1-srv1004-119275-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जीपीएस न कैमरे, दांव पर बच्चों की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जीपीएस न कैमरे, दांव पर बच्चों की सुरक्षा
विज्ञापन
भिनगा में विद्यार्थियों को ढोती नजर आई काली वैन।
- फोटो : भिनगा में विद्यार्थियों को ढोती नजर आई काली वैन।
विज्ञापन
श्रावस्ती। निजी विद्यालयों में परिवहन सेवा के नाम पर बस, मैजिक व अन्य छोटे वाहनों का संचालन किया जाता है। इससे अभिभावकों को भले ही सहूलियत मिलती है, लेकिन कई विद्यालय ऐसे भी हैं जो न तो वाहनों के रंग को प्राथमिकता देते हैं और न ही वाहनों पर प्रबंधक व चालक का मोबाइल नंबर ही अंकित कराते हैं। इससे बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विद्यालयों में विद्यार्थियों को लाने ले जाने का काम करने वाले वाहन मानकों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। जिले के 54 विद्यालयों में 132 वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इन वाहनों में से कई ऐसे वाहन भी हैं जिनमें न तो सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था है और न ही जीपीएस ट्रैकर ही लगाया गया है। यही नहीं कई वाहन तो ऐसे भी हैं जो मानक के अनुसार पीले रंग को भी तवज्जो नहीं दे रहे हैं। साथ ही इन वाहनों पर न ही विद्यालय का नाम लिखा दिखता है न ही किसी प्रबंधक व चालक के मोबाइल नंबर ही लिखे मिलते हैं। मानकों को अनदेखा करने के बाद भी ये वाहन सड़क पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं।
अभियान पूर्ण होने के बाद ही स्थिति होगी स्पष्ट
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विनीत कुमार मिश्रा ने बताया कि विभाग की ओर से 15 अप्रैल तक अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय कर्मी प्रत्येक विद्यालय में जाकर सत्यापन का कार्य कर रहे हैं। सत्यापन पूरा होने के बाद वाहनों की स्थिति का आकलन किया जा सकेगा। इसके बाद अभियान चलाकर मानक विहीन वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos