सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   No registration, no fitness, children are taking a break

Shravasti News: पंजीकरण न फिटनेस, बच्चे लेकर भर रहे फर्राटा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
No registration, no fitness, children are taking a break
 जमुनहा-बहराइच मार्ग पर ई-रिक्शा में बैठकर जाते विद्यार्थी।-
विज्ञापन

Trending Videos
श्रावस्ती/गिरंट बजार। शिक्षा सत्र तो नया शुरू हो गया, लेकिन व्यवस्थाएं अभी भी पुरानी ही चल रही हैं। निजी विद्यालयों में परिवहन सेवा के नाम पर मैजिक वाहनों की भरमार है। इन वाहनों के संचालन में नियमों को दरकिनार कर विद्यार्थियों को लाने ले जाने का काम किया जाता है।
निजी विद्यालयों में परिवहन सेवा के नाम पर ज्यादातर छोटे वाहनों का उपयोग किया जा रहा है। ऐसे में चाहे इसको विभागीय लापरवाही कहें या फिर अभिभावकों की अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति उदासीनता, कि वह बच्चों को वाहनों में बैठाने से पहले न तो उसकी स्थिति की परवाह करते हैं और न ही सुरक्षा मानकों को ही परखते हैं। बसों में तो काफी हद तक सुरक्षा के मानकों को पूरा कर लिया जाता है, लेकिन यदि इन छोटे वाहनों का बारीकी से निरीक्षण किया जाए तो कई खामियां उजागर हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें न ही अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था होती है और न ही प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स की। इनमें सीसीटीवी कैमरे व जीपीएस यंत्र भी नजर नहीं आता है। जिले में कुल 54 विद्यालयों में 132 वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से 12 वाहन ऐसे हैं जिनकी पंजीयन अवधि समाप्त हो चुकी है। वहीं, नौ वाहनों की फिटनेस भी समाप्त है। वाहन पर 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार का स्लोगन तो लिखा मिल जाएगा, लेकिन ये वाहन मौका पाते ही अनियंत्रित रफ्तार में दौड़ाए जाते हैं।

फिटनेस कराते समय पूरे होते हैं मानक
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विनीत कुमार मिश्रा ने बताया कि जब वाहनों का फिटनेस कराना होता है तो संबंधित वाहन में सभी मानक पूरे मिलते हैं। हालांकि स्कूली वाहनों में मानकों की जांच के लिए विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सभी वाहनों को ऑनलाइन दर्ज कर उनके निर्धारित मानक भी दर्ज किए रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद यदि कोई वाहन मानक विहीन पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed