सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Queues formed to buy petrol and diesel, causing chaos

Shravasti News: पेट्रोल-डीजल खरीद के लिए लगी कतारें, मची अफरातफरी

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 26 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Queues formed to buy petrol and diesel, causing chaos
 इकौना में पेट्रोल पंप पर लगी भीड़
विज्ञापन
इकौना/वीरपुर। जिले में गैस सिलिंडर की किल्लत अभी खत्म ही नहीं हुई थी कि बुधवार को पेट्रोल-डीजल के कमी की अफवाह फैल गई। अफवाहों के चलते इकौना तहसील क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही पेट्रोल-डीजल के लिए वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई और जमकर हंगामा हुआ। पेट्रोल पंप पहुंचा हर वाहन चालक वाहन की टंकी फुल करवाने की जद्दोजहद में जुट गया और अफरातफरी की स्थिति बन गई। जिसके बाद कुछ पंपों पर पुलिस बुलानी पड़ी और पुलिस की मौजूदगी में पेट्रोल-डीजल वितरित किया गया। भीड़ के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और घंटो इंतजार के बाद उन्हें तेल मिला।
Trending Videos



जमकर हुआ हंगामा

इकौना स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर सुबह से ही बाइक सवारों भारी भीड़ देखने को मिली। बाइक सवार पेट्रोल लेने के लिए एक-दूसरे से धक्कामुक्की करते दिखे। यही हाल कटरा स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम पर भी देखने को मिली। पेट्रोल लेने पहुंचे इकौना निवासी राघवराम ने बताया कि उन्हें भिनगा जरूरी काम के लिए जाना था लेकिन आधे घंटे से पेट्रोल के लिए खड़े हैं और पेट्रोल नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीजल लेने के लिए बड़े डिब्बों की दिखी कतार

पेट्रोल के साथ-साथ डीजल के लिए भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कृषि कार्य का हवाला देकर लोग बड़े-बड़े डिब्बे लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गए और इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप सीताद्वार पर जरीकेन की लंबी कतार दिखी। जिसके चलते सामान्य वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। उन्हें घंटो इंतजार के बाद डीजल मिल सका। पंप के संचालक अवधेश पांडेय ने बताया की पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। अफवाह के चलते लोग खुद परेशान हैं और पंप पर तैनात कर्मियों को भी परेशान कर रहे हैं।


दो-दो घंटे तक नहीं मिला डीजल

भारत पेट्रोलियम कटरा खरगोरा बस्ती स्थित श्रावस्ती फिलिंग स्टेशन पर बुधवार सुबह से ही अचानक लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में पेट्रोल पंप पर जाम की स्थिति बन गई और कर्मियों को बैरिकेटिंग लगानी पड़ी। अफरातफरी के बीच पुलिस बुलाकर डीजल-पेट्रोल का वितरण किया गया। इस दौरान कई बार हंगामा हुआ। कटरा निवासी संतोष तिवारी ने बताया की लगभग दो घंटे से खड़े होने के बावजूद उन्हें डीजल नहीं मिला। वहीं ढींगुराजोत निवासी मोहम्मद अली ने बताया वह भी एक घंटे से लाइन में लगे हैं लेकिन उनका नंबर नहीं आया है।


जिले में पर्याप्त मात्रा में डीजल-पेट्रोल मौजूद है। पेट्रोल पंपों पर नियमित खपत के हिसाब से स्टॉक भी पहुंच रहा है। ऐसे में लोगों से अपील है कि पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें। जिनता जरूरी है उतना ही पेट्रोल व डीजल लें।
दीपक कुमार वाष्र्णेय, जिला पूर्ति अधिकारी

 इकौना में पेट्रोल पंप पर लगी भीड़

 इकौना में पेट्रोल पंप पर लगी भीड़

 इकौना में पेट्रोल पंप पर लगी भीड़

 इकौना में पेट्रोल पंप पर लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed