{"_id":"6a59292802823923b9065967","slug":"relief-from-waterlogging-cleanup-drive-launched-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121676-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जलभराव से मिलेगी निजात, सफाई अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जलभराव से मिलेगी निजात, सफाई अभियान शुरू
Fri, 17 Jul 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
पटना खरगौरा में सफाई करते सफाईकर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। मानसूनी बारिश से होने वाले जलभराव से निपटने के लिए जिले की सभी 397 ग्राम पंचायतों में विशेष साफ-सफाई अभियान शुरू किया गया है। डीपीआरओ निलेश प्रताप सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को यह अभियान चलाया गया। सफाईकर्मियों ने पंचायतों में चोक पड़ी नालियों को साफ किया। इधर-उधर पड़े कूड़ों को उठाकर कूड़ा निस्तारण केंद्र पहुंचाया गया। नालियों के आसपास चूने का छिड़काव भी किया गया। बीते दिनों हुई बारिश से जलभराव और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया था। डीपीआरओ ने बताया कि मानसूनी बारिश से पहले सभी नालियों को साफ करने का निर्देश दिया है। ताकि जलभराव से ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों को भी गांव में स्वच्छता रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन