{"_id":"6a2da681f2308688010d2c35","slug":"responsible-officials-must-improve-ranking-dm-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120831-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैंकिंग सुधारें जिम्मेदार अधिकारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैंकिंग सुधारें जिम्मेदार अधिकारी : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार शाम डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड व सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने खराब रैंकिंग वाले विभागाध्यक्षों को काम में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करने का निर्देश दिया।
बैठक में डीएम ने बताया कि मई में जिले के विकास व राजस्व कार्याें की संयुक्त रैंक सात है। वहीं, कुल 85 कार्यक्रमों में से 55 कार्यक्रमों में ए श्रेणी, चार कार्यक्रमों में बी श्रेणी, तीन कार्यक्रमों में सी श्रेणी, एक कार्यक्रम में डी श्रेणी तथा 22 कार्यक्रमों को कोई भी श्रेणी प्राप्त नहीं हुई है।
इसके साथ ही उद्यान, ऊर्जा, कृषि, ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, दुग्ध विकास, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, नमामि गंगे, ग्रामीण जलापूर्ति, पर्यटन, प्राथमिक शिक्षा, पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन, पशुधन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा, श्रम एवं सेवायोजन, समाज कल्याण, सहकारिता विभागों के कार्यक्रमों में ए ग्रेड प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
इसके अलावा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नियोजन, पंचायती राज, महिला एवं बाल विकास-आईसीडीएस, लोक निर्माण विभाग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम तथा लोक शिकायत (निर्माण कार्य) विभागों के कार्यक्रमों को बी, सी व डी श्रेणी प्राप्त हुए हैं।
इसी तरह एकीकृत बागवानी विकास मिशन, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना को प्रदेश के प्रथम पांच जिलों में स्थान मिला है। सीटी स्कैन सेवाएं योजना अंतिम पांच जिलों में शामिल है। बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि खराब रैंकिंग वाले विभागों के जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रैंकिंग सुधारें। बैठक में सीडीओ शाहिद अहमद, सीएमओ डाॅ. एके सिंह, एसडीएम रवेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।