{"_id":"6a2da4fd3c3b10ae34034244","slug":"strongmen-seized-the-field-after-ploughing-over-the-boundary-ridge-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120842-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मेड़ की जोताई कर दबंगों ने खेत पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मेड़ की जोताई कर दबंगों ने खेत पर जमाया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
सोनवा थाने में शनिवार को फरियाद सुनतीं डीएम व एसपी। - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रावस्ती। सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 75 मामले आए। सभी मामलों को पूरी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध स्तर पर निस्तारित कराने के लिए संबंधित पुलिस व राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया गया। सोनवा थाना परिसर में जिलास्तरीय समाधान दिवस में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग व एसपी राहुल भाटी ने फरियादियों की शिकायतों को सुना।
इस दौरान क्षेत्र के शाहपुर कठौतिया निवासी चनई ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने खेत के गाटा संख्या 696 रकबा 0.192 का पैमाइश कराकर मेड़ बंदी कराई थी। गांव के कुछ दबंगों ने बृहस्पतिवार को मेढ़ की जोताई कर खेत पर कब्जा कर लिया। इस पर डीएम ने संबंधित राजस्व व पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर मामले का समाधान कराएं। इस दौरान कुल 11 शिकायतें दर्ज हुई।
मल्हीपुर थाना परिसर में एसपी चंद्रकेश सिंह व एसडीएम जमुनहा एसके राय ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 13 मामले आए। वहीं, हरदत्त नगर गिरंट में चार, इकौना 11, कोतवाली भिनगा में 13, नवीन मॉडर्न श्रावस्ती में छह, गिलौला में छह, सिरसिया में 11 मामले आए। इनमें से किसी मामलेे का मौके पर निस्तारण नहींं हो सका।
विज्ञापन
भूमि से कब्जा हटवाने की मांग
थाना समाधान दिवस में पहुंचे तुलसीपुर के सोनवा क्षेत्र के ग्राम इमलिया नारायण के मजरा उतमापुर निवासी सुमन ने अपने शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि उनके पति के नाम दर्ज भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है और उस पर रास्ता बनाने की फिराक में है। पीड़ित ने भूमि से कब्जा हटवाकर दबंगों पर कार्रवाई की मांग की है।
रास्ता खुलवाने की मांग
वीरपुर के इकौना क्षेत्र के ग्राम पटखौली खुर्द निवासी सत्यप्रकाश पांडेय ने समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी भूमि नवीन मार्डन क्षेत्र के ग्राम विजयीपुरवा में है। इस भूमि पर जाने वाले रास्ते पर बहराइच जिले के एक भट्ठा मालिक ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इससे उन्हें आने जाने में समस्या हो रही है। पीड़ित ने रास्ता खुलवाने की मांग की।