{"_id":"6a2da3080101ab91c20c50ac","slug":"teenage-cyclist-dies-in-accident-one-referred-shravasti-news-c-104-1-slko1011-120844-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दुर्घटना में साइकिल सवार किशोर की मौत, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दुर्घटना में साइकिल सवार किशोर की मौत, एक रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
बनगई के पास हादसे के बाद जांच करती पुलिस।- संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर। जमुनहा-बहराइच मार्ग पर मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बनगई गांव के पास शनिवार की शाम तेज रफ्तार बाइक साइकिल सवार से टकरा गई। हादसे में साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ग्राम पंचायत बनगई निवासी सालू यादव (16) शनिवार की शाम साइकिल से डीजल लेने के लिए फत्तेपुर स्थित पेट्रोल पंप जा रहे थे। इस दौरान जमुनहा-बहराइच मार्ग पर बनगई के पास ही सामने से आ रहे बाइक सवार टेपरा निवासी मुश्ताक खान साइकिल से टकरा गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि सालू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मुश्ताक के साथ बाइक पर सवार हैदर यादव (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सालू व हैदर को एंबुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सालू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं गंभीर रूप से घायल हैदर यादव का प्राथमिक इलाज के बाद जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार मुश्ताक मौके से बाइक सहित भाग निकला। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक सालू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा गया है। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।