फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Teenager's body found hanging under suspicious circumstances.

Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला किशोर का शव

Sat, 01 Aug 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 01 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body found hanging under suspicious circumstances.
तुलसीपुर। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोर का शव घर के बाहर लकड़ी की बल्ली से लटका मिला। घटना के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवा दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ग्राम ककरदरी निवासी मुकेश (12) का शव शुक्रवार को घर के बाहर लगी बल्ली से गमछे के फंदे के सहारे लटका मिला। परिजनों की नजर पड़ने पर उन्होंने शव को नीचे उतारा। इसके बाद वे अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना मल्हीपुर पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed