फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The importance of breastfeeding was explained through a street play.

Shravasti News: नुक्कड़ नाटक में समझाया स्तनपान का महत्व

Fri, 07 Aug 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 07 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The importance of breastfeeding was explained through a street play.
श्रावस्ती। जमुनहा में शुक्रवार को आईसीडीएस विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहयोग से विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित हुआ। इस दौरान अभिनय के माध्यम से लोगों को स्तनपान के प्रति जागरूक किया गया। विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतिम दिन प्रोग्रेसिव फाउंडेशन ने भी यह नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

नाटक में मातृत्व पोषण, बच्चों में कुपोषण की रोकथाम और छह माह के बाद ऊपरी आहार की आवश्यकता पर रोचक ढंग से जानकारी दी गई। बताया गया कि नवजात शिशु के लिए मां का पहला गाढ़ा पीला दूध बेहद आवश्यक है, जो उसे जीवनभर कई बीमारियों से बचाता है। बच्चे को छह महीने तक सिर्फ मां का दूध देना चाहिए। छह महीने की उम्र पूरी होने पर शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए मां के दूध के साथ ऊपरी आहार की शुरुआत करनी चाहिए। कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक नीरज वर्मा और ब्लॉक परियोजना प्रबंधक अजय कुमार शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन कार्यक्रम गोरखपुर एम्स में आयोजित किया गया। इस दौरान जिले का प्रतिनिधित्व यूनिसेफ के एपीसी अनुराग सिंह ने किया। उन्होंने एक से सात अगस्त तक चलाए गए जागरूकता कार्यक्रम व अन्य कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया। इसके लिए एम्स प्रशासन की ओर से अनुराग को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed