सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Three accused of drugging and robbing a car arrested

Shravasti News: नशीला पदार्थ खिलाकर कार लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 15 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Three accused of drugging and robbing a car arrested
गिलौला पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : गिलौला पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। लखनऊ से कार बुक करवाकर कार स्वामी को नशीला पदार्थ खिलाने व कार सहित सामान लूटने के तीन आरोपियों को सोमवार को गिलौला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से कार व अन्य सामान बरामद कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
Trending Videos


सीओ इकौना आलोक कुमार सिंह ने बताया कि हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालामऊ निवासी सत्यम पटेल ने चार अप्रैल को गिलौला थाने पर तहरीर देकर कार लूटने की शिकायत दर्ज करवाई थी। सत्यम का आरोप था कि तीन अप्रैल को लखनऊ से तीन युवकों ने उनकी कार बुक करवाई थी। रास्ते में उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर कार व कार में रखा सामान लेकर भाग गए थे। युवक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर गिलौला पुलिस प्रकरण की जांच कर रही थी। इस दौरान सोमवार को गुप्त सूचना मिली कि कार सवार कुछ संदिग्ध नवनिर्मित गिलौला बाईपास के पास मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी आशीष कुमार ने टीम के साथ मोहम्दापुर मोड़ के पास कार की घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से वाहन बुक करवाने और फिर चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर वाहन लूटने की बात स्वीकार की। साथ ही लूटे गए वाहन को नेपाल में बेचने की बात भी बताई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बहराइच जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के लौकाही निवासी पंकज गोस्वामी, गोंडा जिले के कटरा बजार निवासी अजीत कुमार गोस्वामी व लखीमपुर जिले के फरधान थाना क्षेत्र के ओदरहना निवासी सुनील वर्मा के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed