सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Three teenage girls drowned in the river; one died, another was rescued, and the third is missing.

Shravasti News: नदी में डूबीं तीन किशोरियां, एक की मौत, दूसरी को बचाया, तीसरी लापता

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Three teenage girls drowned in the river; one died, another was rescued, and the third is missing.
बसंतापुर के पास राप्ती नदी के घाट पर मौजूद लोग।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र में बसंतापुर गांव के पास मंगलवार दोपहर राप्ती नदी में नहाते समय तीन किशोरियां डूब गईं। इसमें एक किशोरी को बचा लिया गया और दूसरी का शव बरामद हुआ, जबकि तीसरी किशोरी को खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।


कोतवाली भिनगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसंतापुर निवासी गुंजना (15), रेशमा (15) और सोनवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत तरवाताल कठौतिया निवासी रिंका (17) मंगलवार दोपहर सहेलियों के साथ राप्ती नदी के किनारे भैंस चराने गई थीं। इस दौरान तीनों नदी में नहाने लगीं। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चली गईं। उनके साथ गई उनकी सहेलियों ने शोर मचाया तो पास में मौजूद युवक मौके पर पहुंचे और रेशमा को बाल पकड़कर बाहर निकाल लिया, जबकि रिंका और गुंजना गहरे पानी में डूब गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरियों के डूबने की सूचना पर सिविल लाइन चौकी प्रभारी विवेक कुमार राठौर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की। एसडीआरएफ उपनिरीक्षक अंकित यादव व अग्निशमन दल के उपनिरीक्षक अरविंद सिंह भी टीम के साथ पहुंच गए और किशोरियों की तलाश शुरू की। घंटों की तलाश के बाद रिंका का शव टीम ने बरामद कर लिया। वहीं, गुंजना के शव की तलाश जारी है। किशोरियों के डूबने की सूचना से मौके पर भारी भीड़ जमा रही और परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed