{"_id":"69b5b86ac510d0ebcb063b8b","slug":"tortoise-smuggler-caught-shravasti-news-c-104-1-slko1011-118686-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कछुआ तस्कर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कछुआ तस्कर को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी बी समवाय के ककरदरी के प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को संरक्षित श्रेणी के कछुआ की तस्करी की जानकारी मिली थी। वन विभाग के उप निरीक्षक अशोक कुमार व उनकी टीम के साथ राप्ती बैराज की ओर जांच की गई। जांच के दौरान ककरदरी गांव के पास से मल्हीपुर के भोजापुरवा निवासी पंचम लाल को दो कछुओं के साथ पकड़ा गया।
पूछताछ में उसने बताया कि कछुओं को वह लखीमपुर निवासी विक्रम तिवारी को देने के लिए मल्हीपुर जा रहा था। उसे उन कछुओं के लिए 40 हजार रुपये मिलने वाले थे। वन विभाग के उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बरामद कछुए फ्लैपशैल प्रजाति के हैं और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत शेड्यूल एक की संरक्षित प्रजाति में शामिल हैं।
Trending Videos