सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two smugglers arrested with six Sal logs.

Shravasti News: साखू के छह बोटों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 19 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with six Sal logs.
सोहेलवा रेंज में बरामद हुई लकड़ी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी 62 वीं वाहिनी व वन टीम की संयुक्त टीम ने बुधवार रात गश्त के दौरान साखू के बोटों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर चार तस्कर भागने में सफल रहे। पकड़े गए और मौके से भागे तस्करों के खिलाफ वन विभाग ने प्राथमिकी दर्ज करवाकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

रेंजर पूर्वी सोहेलवा अनिमेश वर्मा, रेंजर पश्चिमी सोहेलवा मयंक सिंह बुधवार रात एसएसबी 62 वीं वाहिनी की सीमा चौकी भव्वानाका के जवानों के साथ जंगल में संयुक्त गश्त कर रहे थे।इस दौरान जंगल में कुछ लोग संदिग्ध साखू के बोटों के साथ आते दिखे। संयुक्त टीम ने तस्करों की घेराबंदी की लेकिन चार तस्कर मौके से भाग गए। दो तस्करों को टीम ने दबोच लिया।पश्चिमी सोहेलवा रेंजर मयंक सिंह ने बताया कि मौके से छह बोटा साखू की लकड़ी बरामद हुई है। पकड़े गए तस्करों की पहचान गब्बापुर निवासी रमाशंकर व फौजदार के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मौके से भागने वालों के नाम श्याम लाल, कामेश्वर, विजय व महंगू बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed