{"_id":"6a343b52a57a86d2f80ffd82","slug":"yogic-scientific-lifestyle-archana-shravasti-news-c-104-1-slko1011-120950-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग वैज्ञानिक जीवन शैली: अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग वैज्ञानिक जीवन शैली: अर्चना
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
सीताद्वार मंदिर में योग करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कटरा। श्रावस्ती स्थित सीताद्वार मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार सुबह भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य अर्चना बाजपेई की अध्यक्षता में योग सत्र आयोजित हुआ। उन्होंने मौजूद महिलाओं को योग के फायदे बताए। अर्चना ने योग को एक वैज्ञानिक जीवन शैली बताया, जो स्वास्थ्य, रोग उपचार और कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक है। तनाव प्रबंधन और मनोदैहिक रोगों के उपचार में भी योग पद्धति प्रभावी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी योग को एक सुव्यवस्थित व वैज्ञानिक जीवन शैली मानता है। उन्होंने महिलाओं को कपालभाति, पद्मासन, ताड़ासन, वृक्षासन जैसे विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया। इस दौरान गीता देवी, सुनीता, शबाना, शबनम, रहीना, बड़का सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।