सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Viksit Bharat Sankalp Conference Organized

Shravasti News: विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का हुआ आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 18 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Viksit Bharat Sankalp Conference Organized
भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद कार्यकर्ता।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित किए। इसी क्रम में बुधवार को डीपीआरसी भवन में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन हुआ। इसमें भाजपा काल की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों में राष्ट्र निर्माण ही मिशन रहा है। उन्होंने बताया कि नई अर्थव्यवस्था, नया भारत और नया विश्वास दुनिया के सामने मिसाल बन चुका है। हमारी कार्य संस्कृति बदली है, अब शिलान्यास के साथ उद्घाटन भी होता है। मोदी सरकार के ये 12 वर्ष विश्वास, विकास और जन कल्याण के स्वर्णिम वर्ष हैं। इन्होंने भारत की तस्वीर बदल दी है।

पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल ने कहा कि देश की जनता ने पिछले 12 वर्षों से बार-बार यह साबित किया है कि जब निर्णय राष्ट्रहित में लिए जाते हैं, जब सरकार शासन नहीं बल्कि सेवा का माध्यम बनती है, तब जनता उसका साथ भी देती है और उस पर भरोसा और विश्वास भी व्यक्त करती है। जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ सेवा, सुशासन और जन कल्याण को शासन का मूल आधार बनाया है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, सत्यव्रत सिंह, सुनील चौधरी, दिवाकर शुक्ला, अरुण पांडेय, पूजा पांडेय, प्रवेश आर्य, नेकराम पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed