{"_id":"6a5927f54292ef91c90a5724","slug":"villagers-protest-against-encroachment-on-public-path-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121677-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
Fri, 17 Jul 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकौना। सैकड़ों ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को इकौना तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सार्वजनिक रास्ते की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने रास्ते की पैमाइश करवाकर उसे खुलवाने की मांग की। उप जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद वे वापस लौट गए। इकौना थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत इटवरिया के नानबाबू, रामप्रताप समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में लगभग 100 वर्षों से एक सार्वजनिक मार्ग है। चिचड़ी निवासी रक्षाराम और हृदयराम ने इस रास्ते पर कब्जा कर लिया है। कब्जे के कारण यह मार्ग बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर विपक्षी गाली देते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने उप जिलाधिकारी से रास्ते का मुआयना करवाकर कब्जा हटवाने की मांग की है। साथ ही कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई।
विज्ञापन