सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Women honored for their outstanding contributions

Shravasti News: उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 08 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Women honored for their outstanding contributions
महिला आरक्षी को प्रश​स्ति पत्र प्रदान करते डीएम व एसपी।- 
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को पुलिस लाइन के लवकुश सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति अभियान में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और महिला सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय, एसपी राहुल भाटी, सीडीओ शाहिद अहमद, एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा व एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
Trending Videos

इस दौरान डीएम ने कहा कि जागरूक महिलाएं सशक्त समाज की नींव हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिसका विभागीय अधिकारियों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर पारदर्शी रूप से क्रियान्वयन कर लाभ पहुंचाया जा रहा है। मिशन शक्ति के माध्यम से हम सभी अपनी बेटियों और महिलाओं को सशक्त बनाकर उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी राहुल भाटी ने कहा कि पुलिस का यह दायित्व है, कि मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को समाज में बराबरी, सम्मान और सुरक्षा का अनुभव हो। यह अभियान महिलाओं को सशक्त बनाने तथा राष्ट्र के सशक्त भविष्य की दिशा में पहला कदम है। मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, एंटी रोमियो स्क्वॉड, पिंक पेट्रोलिंग वाहन, साइबर सेल, महिला डेस्क और बीट अधिकारी महिलाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस दौरान गुलिस्तां फाउंडेशन की ओर से मिशन शक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं आरक्षियों ने भी महिला सशक्तीकरण पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके सिंह, बीएसए अजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज आदि मौजूद रहे।

महिला आरक्षी को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते डीएम व एसपी।- 

महिला आरक्षी को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते डीएम व एसपी।- 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed